टिप 5: संदेशों में दिए गए ऐसे लिंक पर क्लिक न करें या उन अटैचमेंट को न खोलें जहां स्रोत विश्वसनीय नहीं लगता है

عربى | Bahasa Indonesia简体中文 | Nederlands | Français | Deutsch | English
हिंदी | Magyar | 日本語 | Bahasa Melayu | Português | русский | Español



जोखिम

ई-मेल में दिए गए लिंक या अटैचमेंट मालवेयर से संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे मालवेयर आपके डिवाइस को संक्रमित कर सकते हैं और सारे डेटा को नष्ट कर सकते हैं।

यह आपकीजासूसी करसकताहै और गोपनीयडेटायाधनचुरा सकताहै(यानीई-बैंकिंगखाता)।

या यह निजी या कारोबारी पासवर्ड चुराता है और स्पैम ई-मेल भेजने के लिए आपके खाते का प्रतिरूपण या सहकर्मियों और दोस्तों को मालवेयर से संक्रमित कर सकता है।


उपयोगी टिप्स

जब किसी ई-मेल में अटैचमेंट या लिंक एम्बेड किया गया हो तो हमेशा सावधान रहें: भले ही भेजने वाला परिचित लगता हो, अटैचमेंट या लिंक पर क्लिक करने से पहले हमेशा दो बार जांचें। किसी मित्र की नकली पहचान हैकरों का एक शक्तिशाली तरीका होता है जिसका उपयोग आपके डिवाइस पर वायरस इंजेक्ट करने के लिए हो सकता है।

केवल विश्वसनीय स्रोतों से फ़ाइलें डाउनलोड करें।यह आम बात है कि हैकर आपकी संवेदनशील जानकारी चुराने के लिए नकली वेबसाइटों पर आपको ले जाने की कोशिश करते हैं जो असली वेबसाइट के जैसे दिखती है (यानी आपके बैंक की नकली वेबसाइट बनाना)

 

 

हमेशा अपने ब्राउज़र के अड्रेस बार पर जाकर जांच कर लें कि क्या वेबसाइट सुरक्षित है:
  

हमेशा अपने डिवाइस को अद्यतन रखें और सुनिश्चित करें कि यदि मालवेयर आपके डिवाइस को संक्रमित करता है तो सूचनाएं खोने की संभावना कम करने के लिए नियमित बैक अप लें


डरावने आंकड़े

इंटरप्राइज नेटवर्कों पर सभी हमलों के 95% मामले सफल स्पियर फिशिंग का नतीजा होता है।

 

मध्यम आकार की कंपनियों के लिए फिशिंग हमले की औसत लागत $1.6 मिलियन होती है। 76% कारोबारों ने 2017 में फिशिंग हमले का शिकार होने की सूचना दी है।

30% फिशिंग संदेशों को लक्षित यूजरों के द्वारा खोला जाता है और उनमें से 12% यूजर दुर्भावनापूर्ण अटैचमेंट या लिंक पर क्लिक करते हैं।

 

[Wombat Security]

18/04/2024