टिप 6: जब उपयोग नहीं कर रहे हों तब अपना कंप्यूटर और स्मार्टफोन लॉक रखें

عربى | Bahasa Indonesia简体中文 | Nederlands | Français | Deutsch | English
हिंदी | Magyar | 日本語 | Bahasa Melayu | Português | русский | Español



जोखिम

आपका कंप्यूटर और मोबाइल डिवाइस कई निजी और कारोबारी जानकारी स्टोर करता है जिसे आप सुरक्षित करना चाहते हैं (निजी तस्वीरें, व्हाट्सएप्प बातचीत, आदि)। यदि आप इन डिवाइसों को पासवर्ड या पिन कोड के इस्तेमाल से लॉक नहीं करते हैं तो कोई भी इस सभी सामग्री को सीधे अक्सेस कर सकता है।

यदि आप अपना डिवाइस खो देते हैं या चोरी हो जाता है तो सारी जानकारियों को वह व्यक्ति सीधे अक्सेस कर सकता है जिसके पास यह डिवाइस होता है।


उपयोगी टिप्स

जब भी डिवाइस से दूर जा रहे हों तब हमेशा स्क्रीन लॉक करें।
 

अपना कंप्यूटर तुरंत लॉक करने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट्स याद रखें:

• [WIN] + [L] for a Windows PC
• [Control] + [Shift] + [Power] for a Mac

हम आपके लिए अपना स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर में हमेशा स्क्रीन लॉक सक्रिय करने की सिफारिश करते हैं।


डरावने आंकड़े

तीन में कम-से-कम एक कर्मचारी ने कहा कि वे अपने डेस्क से दूर जाते समय अपना लॉग इन किया हुई कंप्यूटर लॉक किए बिना छोड़ देते हैं।

पांच में एक कर्मचारी सिस्टम लॉगिन संबंधी जानकारी और पासवर्ड अपने कंप्यूटर में स्टोर करते हैं और उन्हें अपने डेस्क पर, बिना लॉक वाले कैबिनेट में या अपने कंप्यूटर पर छोड़ देते हैं।

 

[Cisco]