The browser you’re using is no longer supported by our website. Please use Microsoft Edge, Chrome or Firefox for a better browsing experience.

टिप 8: अपने डिवाइस और स्टोरेज मीडिया पर से अपना ध्यान न हटाएं

عربى | Bahasa Indonesia简体中文 | Nederlands | Français | Deutsch | English
हिंदी | Magyar | 日本語 | Bahasa Melayu | Português | русский | Español



जोखिम

अपनी डिवाइसों में, आप व्यक्तिगत और कारोबारी जानकारी स्टोर करते हैं। यदि आप अपना डिवाइस खो देते हैं या चोरी हो जाता है, तो आप यह जानकारी भी खो देते हैं।

यदि आपके पास कोई बैकअप नहीं है, तो आपकी फ़ोटो, संपर्क, एसएमएस, दस्तावेज इत्यादि चले जाते हैं - हमेशा के लिए।

और यदि आपका डिवाइस ठीक से सुरक्षित नहीं है, तो चोर आपके सभी डेटा तक पहुंच सकता है।

सीमा पार करते समय आपका डिवाइस अधिकारियों द्वारा निरीक्षित या जब्त हो सकता है: ऐसे मामले में आपको यह मानना चाहिए कि आपके सभी डेटा की कॉपी कर ली गई है।


उपयोगी टिप्स

अपनी डिवाइसों पर से कभी ध्यान न हटाएं। इसे हमेशा अपने साथ रखें या ताले में बंद कर दें।

विमान, ट्रेन या रेस्तरां छोड़ते समय हमेशा दोबारा जांच करें कि आपने कुछ छोड़ा तो नहीं था।

डिवाइसों को हाथ में ले जाने वाले सामान में रखें। चेक इन बैगेज को खोला जा सकता है और डिवाइस चुराए जा सकते हैं।

अपनी डिवाइसों (निजी और कारोबारी) को एनक्रिप्ट करें। यदि आप नहीं जानते कि अपने कारोबारी डिवाइसों को कैसे एनक्रिप्ट करना है, तो अपने आईटी सेवा डेस्क से संपर्क करें।

कुकुछ देशों में सीमा पार करते समय अधिकारियों को सूचनाओं के अनावश्यक प्रकटीकरण से बचने के लिए केवल वही डेटा साथ रखें जिसकी जरूरत हो और न्यूनतम डेटा के साथ यात्रा के लिए नियमित रूप से डेटा क्लीन करें।

खो गए डिवाइस या दस्तावेजों की सूचना तत्काल आईटी सर्विस डेस्क और आपके प्रबंधक को दें।


डरावने आंकड़े

हर साल 70 लाख स्मार्टफोन खो जाते हैं, जिनमें केवल 7% वापस मिलते हैं।

 

हर 53 सेकंड में एक लैपटॉप चोरी हो जाता है।

इनमें से 25% डिवाइस कार से या परिवहन के दौरान चुराए जाते हैं।

 

[ChannelPro Network] [Security Magazine]